NSA कानून व्यवस्था क्या है?मनीष कश्यप पर क्यों लगाया गया…जानते है..

344

बिहार – आप सभी को पता है कि मनीष कश्यप जो एक यूट्यूब और पत्रकार हैं वह आज जेल में है और उन पर nsa लगाया गया है nsa कानून क्या होता है चलिए जानते है।

बेहद सख्त कानून है एनएसए।
शंका के आधार पर होती है गिरफ्तारी।
गिरफ्तारी की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है।

जानकारी के लिए बता दू की इस कानून के अंतर्गत कम से कम 3 महीने तक बिना किसी  जमानत के जेल में रखा जाता है।इस का समय सीमा भी बढ़ाया जा सकता है।इसे 12 महीने भी किया जा सकता है।

क्या है नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (National Security Act)?

नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) एक ऐसा कानून है जिसमें यह प्रावधान किया गया है कि यदि किसी व्यक्ति से कोई खास खतरा सामने आता है तो उस व्यक्ति को हिरासत में लिया जा सकता है यदि सरकार को लगता है कि कोई व्यक्ति देश के लिए खतरा है तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। 1980 में देश की सुरक्षा के लिहाज से सरकार को ज्यादा शक्ति देने के उद्देश्य से बनाया गया था। यह एक्ट सरकार को शक्ति प्रदान करता है कि यदि उसे लगे कि किसी को देशहित में गिरफ्तार करने के की आवश्यकता है तो उसे गिरफ्तार भी किया जा सकता है। संक्षेप में कहा जाए तो यह एक्ट किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार करने का अधिकार देता है।

वैसे आप को बता दे मनीष कश्यप की अगली सुनवाई 21 अप्रैल को है।